फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing student from hostel returned home at night

Dehradun News: छात्रावास से लापता छात्रा रात को पहुंची घर

Fri, 08 Aug 2025 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Missing student from hostel returned home at night
चकराता कोतवाली क्षेत्र के लांघा पोखरी स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) के छात्रावास से बुधवार को लापता हुई 15 वर्षीय छात्रा रात को घर पहुंच गई। एक दिन पहले ही वह छात्रावास आई थी। कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि चकराता क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी लांघा पोखरी स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। वह बुधवार को सुबह छह बजे से विद्यालय से गायब है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपनी बेटी को विद्यालय के छात्रावास में छोड़ा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में छात्रा स्वयं ही विद्यालय से बाहर जाती हुई नजर आई थी। रात को आठ बजे छात्रा अपने घर पहुंच गई। उसने बताया कि वह विद्यालय से सीधा गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर आ गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed