फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing Ragman dead body Found peoples Ruckus in police thana jhabrera

रुड़की: लापता कबाड़ी का शव मिलने पर भड़की भीड़ ने थाना घेरा, कस्बे में लगाया जाम

Thu, 18 Oct 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 18 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Missing Ragman dead body Found peoples Ruckus in police thana jhabrera
शव मिला - फोटो : demo pic

झबरेड़ा से दो दिन पूर्व लापता हुए कबाड़ी का शव मिलने के बाद भड़के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर कस्बे में जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एसपी देहात, सीओ समेत भारी पुलिस बल झबरेड़ा थाने पहुंचा और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य की तलाश कर रही है। वहीं, मामले में अपहरण और गैर-इरादन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी सदाकत कबाड़ का काम करता है। सोमवार रात वह भगवानपुर से लौट रहा था। इसी बीच भलस्वागाज और पावटी गांव के बीच से लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने तलाश के लिए आसपास क्षेत्र में चलने वाले कुछ मोबाइल नंबरों को ट्रैस किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर मानकपुर गांव निवासी कुलदीप सैनी और संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि सोमवार रात सदाकत उनकी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शव और उसकी बाइक को उठा लिया था। शव को यूपी के बिलासपुर गांव के एक नाले में फेंक दिया जबकि उसकी बाइक को उन्होंने यूपी के नागल थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने शव और बाइक को बरामद किया था। साथ ही शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। 
 

सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले 

बुधवार को घटना की सूचना नहीं देने से नाराज कस्बे के सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारसन-पुहाना बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन डॉ.गौरव चौधरी, पूर्व विधायक हरिदास, पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद और विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल भी मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान भीड़ ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दर्ज करने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में अपहरण और गैरइरादन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये नंबर ट्रैस करने के बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पास स्थित एक पॉलीटेक्निक कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें ट्रैक्टर और बाइक जाती दिखाई दी। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सड़क पर बिखरा पड़ा खून साफ कर दिया था। साथ ही सदाकत का बैग पास ही एक गन्ने के खेत में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed