फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing boy's body found in Asan river

आसन नदी में लापता हुए बालक का शव बरामद

Sat, 03 Sep 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Missing boy's body found in Asan river
आसन नदी में लापता हुए 10 वर्षीय बालक का शव घटना स्थल से करीब एक किमी आगे जस्सोवाला में नदी किनारे से बरामद हो गया। परिजनों के अनुरोध पर शव को एसडीएम की अनुमति के बाद बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे तीपरपुर गांव निवासी राजकुमार का 10 वर्षीय पुत्र वासु पड़ोस के विक्की के साथ आसन नदी में गया हुआ था। नदी की मुख्य धारा के दूसरी ओर वासु के दादा संतराम थे। इस बीच दोनों बच्चें नदी पार करने लगे। एकाएक नदी का जल स्तर बढ़ने लगा। जिस पर विक्की के दादा संतराम ने दोनों बच्चों को नदी पार न करने के लिए आवाजें लगाई, लेकिन दोनों बालक नदी की धारा में उतर गए। इस बीच वासु संतुलन खो बैठा और नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसके साथ ही विक्की भी बहने लगा। यह देख संतराम नदी में उतरे। उन्होंने किसी तरह विक्की को बाहर निकला, लेकिन वासु तेज धारा में बहने लगा। उसके बचाने के चक्कर में वह भी बहने लगे। इस बीच वहां मौजूद वन गुर्जरों ने किसी तरह संतराम पानी से बाहर निकला, जबकि वासु तेज बहाव में बह गया था। उसकी तलाश में एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। देर रात वासु का शव नदी किनारे से बरामद कर लिया गया। वासु दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed