फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing Boy dead body found in bhilangana river in tehri

सर्च ऑपरेशन में भिलंगना नदी के किनारे मिला दो दिन से लापता बच्चे का शव, दो की तलाश अभी भी जारी

Wed, 05 Dec 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Wed, 05 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Missing Boy dead body found in bhilangana river in tehri
नदी के बच्चे का शव निकालती टीम

भिलंगना नदी किनारे खेलने के दौरान लापता हुए तीन बच्चों में एक बच्चे का शव पुलिस ने भिलंगना नदी से बरामद कर लिया। दो बच्चे अब भी लापता चल रहे हैं। लापता बच्चों के भी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ की टीम भिलंगना नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र घनसाली के वार्ड नंबर छह डिप्टियाणा गिरगांव के तीन बच्चे आयुष (8) पुत्र राकेश सिंह अपने दोस्त धीरज (8) पुत्र प्रताप सिंह व अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद रविवार को शाम पांच बजे घर से गांव के नीचे भिलंगना नदी किनारे खेलने गए थे।
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि बच्चे नदी किनारे रेत निकालने के लिए रखे गए वाहन के टायर ट्यूब के ऊपर बैठकर नदी में तैरने उतर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात तक जब बच्चे नदी किनारे से नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। थक हारकर परिजनों ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 


बच्चों की तलाश में बीते दिन से एसडीआरएफ की टीम भिलंगना नदी में सर्च आपरेशन चला रही थी। मंगलवार अपराह्न एक बजे सर्च आपरेशन के दौरान घटना स्थल से डेढ़ सौ मीटर दूर नदी से पुलिस ने अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद का शव नदी से बरामद किया।
 

थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दो अन्य बच्चों की तलाश में नदी में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed