{"_id":"6307cc6952e99a372d28a89e","slug":"misleading-news-against-trivendra-city-news-drn4208935124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ भ्रामक खबरें प्रचारित करने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ भ्रामक खबरें प्रचारित करने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ भ्रामक खबरें प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि कुछ लोग प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि हाल में कुछ पोर्टलों पर खबर चली थी कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा से बगावत कर 20 विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेयर सुनील उनियाल गामा और डोईवाला विधायक ब्रिजभूषण गैरोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी डीजीपी अशोक कुमार से मिले और लिखित शिकायत दी। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में देहरादून के जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीराज चौहान, महानगर महामंत्री सतेंद्र सिंह नेगी, महानगर उपाध्यक्ष इतवार सिंह रमोला, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, जितेंद्र रावत मोनी, प्रदीप नेगी, पंकज मैसॉन, अशोक राज पंवार शामिल थे।