फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Misdeed victim consumed poison in court premises in Roorkee had come with a request for abortion

Roorkee: सुनवाई के इंतजार में बैठी दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर में खाया जहर, गर्भपात की गुहार लेकर थी आई

Wed, 13 Dec 2023 08:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी,रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Dec 2023 08:33 AM IST
सार

युवती भगवानपुर थाना क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। इसी साल युवती की मुलाकात तैय्यब निवासी रोलाहेडी से हुई थी। आरोप है कि तैय्यब ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई और मामला थाने तक पहुंचा था।

विज्ञापन
Misdeed victim consumed poison in court premises in Roorkee had come with a request for abortion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार की सुबह रुड़की न्यायालय परिसर में कीटनाशक गटक लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत में सुधार न होता देख उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता कोर्ट में तारीख पर आई थी। उसने कोर्ट में गर्भपात कराने के लिए प्रार्थना-पत्र दे रखा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली युवती भगवानपुर थाना क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। इसी साल युवती की मुलाकात तैय्यब निवासी रोलाहेडी, थाना भगवानपुर से हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि तैय्यब ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई और मामला थाने तक पहुंचा था। इसी बीच पता चला कि युवती गर्भवती है। इसी बीच पीड़िता ने एसएसपी से भी गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता इस समय चार माह की गर्भवती 
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने 21 सितंबर 2023 को भगवानपुर थाने में तैय्यब के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नाै नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में 18 नवंबर को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप-पत्र भी दाखिल किया। पीड़िता इस समय चार माह की गर्भवती है। उसने कुछ समय पहले गर्भपात कराने के लिए रुड़की के रामनगर स्थित प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया था।

इसी मामले को लेकर मंगलवार को पीड़िता कोर्ट की तारीख पर आई थी। सुनवाई के इंतजार में बैठी पीड़िता ने अचानक ही कीटनाशक गटक लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने करीब डेढ़ घंटे तक उपचार किया। हालत में ज्यादा सुधार न होने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: अराजक तत्वों ने मंदिर पर फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी जेल में है। पीड़िता ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया है, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान है। वह जिस मकान में रहती है उसके मालिक ने कमरा खाली करने के लिए भी कहा है। आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed