फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miscreants using mobile phone in roorkee jail

रुड़की जेल में ऐसे-ऐसे कारनामें, सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

Sun, 06 Aug 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Aug 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
miscreants using mobile phone in roorkee jail
roorkee jail

इस वक्त रुड़की जेल में बेहद खतरनाक कैदी बंद है। यहां इस कैदियों के ऐसे-ऐसे कारनामें हैं कि सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। 

विज्ञापन


उपकारागार एक बार फिर विवादों में है। पिछले दिनों जेल से रिहा हुए एक व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि जेल में कुछ कुख्यात मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह अक्सर मोबाइल पर बात करते रहते हैं और वाट्सअप चला रहे हैं। यहां तक की कुख्यातों के लिए जेल में खानेपीने की अलग से व्यवस्था है। उनका खाना और नाश्ता अलग से तैयार किया जाता है। 
विज्ञापन


जेल के कुछ कर्मी इसका विरोध करते हैं, लेकिन मामला कुख्यातों से जुड़ा होने की वजह से खुलकर इसके सामने नहीं आ पाते हैं। इसकी जानकारी के मिलने के बाद से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकारागार रुड़की पहली बार डिप्टी जेलर नरेंद्र की हत्या बाद चर्चाओं में आया था। जेल के गेट पर डिप्टी जेलर नरेंद्र सिंह की 12 सितंबर 2011 को जेल के गेट पर ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। कुख्यात सुनील राठी के कहने पर उसके गुर्गों हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर लंबे समय उपकारागार रुड़की सुर्खियों में बना रहा था। 


इस हत्याकांड के बाद एक बार फिर उपकारागार रुड़की उस समय चर्चाओं में आया जब जेल के गेट पर ही पांच अगस्त 2014 गैंगवार हुई। कुख्यात चीनू पंडित जमानत पर जेल से बाहर आ रहा था। जैसे ही वह गेट पर पहुंचा तो कुख्यात सुनील राठी के गुर्गों ने चीनू और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें चीनू पंडित के तीन साथी मारे गए थे।  
  
रुड़की जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रुड़की जेल में कई ऐसे आरोपी बंद है। जिनके बीच रंजिश चली आ रही है। पिछले दिनों कुख्यात चीनू पंडित को भी रुड़की जेल में शिफ्ट किया गया है। वहीं कुख्यात सुनील राठी के कुछ गुर्गे भी इसी जेल में बंद है। जिसमें कुख्यात देवपाल राणा आदि शामिल हैं। देवपाल राणा जेल के सामने हुई गैंगवार में शामिल रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed