फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miscreants riding car opened fire on each other on Delhi Highway in Roorkee

दो कार सवार बदमाशों ने एक-दूसरे पर ताबतोड़ दागीं गोलियां, 20 राउंड से अधिक फायरिंग से हाईवे पर दहशत

Sun, 30 Jun 2024 09:54 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, रुड़की
माई सिटी रिपोर्टर, रुड़की Published by: श्याम जी. Updated Sun, 30 Jun 2024 09:54 PM IST
सार

दिल्ली हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।  फिल्मी अंदाज में 20 राउंड से अधिक फायरिंग से दिल्ली हाईवे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
miscreants riding car opened fire on each other on Delhi Highway in Roorkee
फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

नारसन कस्बे से मंगलौर की तरफ जा रही थार और एक स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फिल्मी अंदाज में 20 राउंड से अधिक फायरिंग से दिल्ली हाईवे पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने करीब चार किलोमीटर तक गाड़ियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


रविवार देर शाम को नारसन कस्बे में हाईवे पर अचानक ही मंगलौर की तरफ से गलत दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार थार और उसके पीछे-पीछे चल रही स्विफ्ट कार सवार युवकों ने खिड़की से बाहर निकलकर चलते वाहन से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लगातार होती फायरिंग को देख हाईवे पर लोगों में अफरातफरी मच गई। वाहन चालकों ने जान बचाने के लिए अपने वाहन सड़क किनारे कर लिए। वहीं, हाईवे से जा रहे दोपहिया वाहन चालक और पैदल जा रहे लोग जान
विज्ञापन

बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे।

विद्याविकासिनी कॉलेज के सामने आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नारसन पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर को दी। इसके बाद चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने दोनों वाहनों का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने अपने वाहन तेज रफ्तार से संपर्क मार्गों की तरफ दौड़ा दिए। दोनों वाहन सवार बदमाश पुलिस को चकमा देकर लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं कस्बे से लेकर मंगलौर तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को दो वाहन सवार लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिली थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed