{"_id":"66205bc8107653e44b0b7564","slug":"miscreants-entered-the-house-with-the-intention-of-robbing-dehradun-news-c-5-1-drn1058-393457-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: सो रहा था परिवार...लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, देखा तो तमंचे की बट से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: सो रहा था परिवार...लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, देखा तो तमंचे की बट से किया हमला
Thu, 18 Apr 2024 10:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:33 AM IST
सार
Dehradun Crime News: दो बजे घर का शीशा तोड़कर चार बदमाश घुस आए। आहत होने पर परिवार के सदस्य उठे तो बदमाश तमंचा दिखाते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमनगर क्षेत्र में एक घर में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने व्यक्ति पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। आरोप है कि परिवार के लोग जागे तो बदमाशों ने फायरिंग भी की। परिवार ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र के डूंगा गांव के शालिमार हाइट्स निवासी कनिका शर्मा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि मंगलवार रात दो बजे घर का शीशा तोड़कर चार बदमाश घुस आए। आहत होने पर परिवार के सदस्य उठे तो बदमाश तमंचा दिखाते हुए भागने लगे। बदमाशों को देखते ही परिवार के लोग सहम गए। इतने में ही परिवार के अनिल शर्मा ने शोर मचाकर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके सर पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Election 2024: प्रत्याशियों की परीक्षा लेकिन मंत्री-विधायकों को भी होना होगा पास, इन पर है पार्टी का खास ध्यान
विज्ञापन
सो रहा था परिवार, आहट हुई तो मचा हड़कंप
प्रेमनगर में रात दो बजे पीड़ित के घर में आहट हुई तो परिवार सहम गया। बदमाशों को देखते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इसी बीच बदमाशों ने परिवार के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि बदमाशों ने हमला कर फायरिंग भी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।