फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miscreants attack on family by Arms and beating Women in roorkee

घर में घुसकर दबंगों ने परिवार पर डंडों और धारदार हथियार से किया हमला, महिलाओं से की मारपीट

Fri, 03 Jan 2020 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2020 08:46 AM IST
सार

  • रुड़की के रामपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर किया हमला
  • एक युवती के सिर में आई गंभीर चोट, पुलिस कर रही पड़ताल

विज्ञापन
Miscreants attack on family by Arms and beating Women in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। हमले में परिवार के चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें से एक युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में बृहस्पतिवार को छींटाकशी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दबंग परिवार को बेरहमी से पीटते रहे। बीच बचाव कराने आई परिवार की महिलाओं से भी दबंगों ने मारपीट कर दी। मारपीट होता देख गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया, दबंगों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी।

लोगों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपने घरों से फरार हो गए। हमले में परिवार की एक युवती आयशा समेत मेशर, गुलशेर व उमेर घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में उपचार कराने के बाद पीड़ित परिवार की ओर से दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed