फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minority Ministry approved proposals worth Rs 87 crore for higher education Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अल्पसंख्यक मंत्रालय ने उच्च शिक्षा के 87 करोड़ के प्रस्तावों को दी मंजूरी, होंगे विभिन्न कार्य

Tue, 12 Mar 2024 04:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Mar 2024 04:09 PM IST
सार

प्रस्तावों को मंजूरी से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में 13 करोड़ 40 लाख की लागत से वाणिज्य एवं कला संकाय सहित प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। जबकि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के मानविकी और पत्रकारिता संकाय के लिए अकादमिक ब्लॉक -एक के निर्माण के लिए 55 करोड़ 32 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
Minority Ministry approved proposals worth Rs 87 crore for higher education Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्प संख्यक मंत्रालय ने उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के 87 करोड़ 63 लाख से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली के मुताबिक इससे राज्य के एक विश्वविद्यालय और दो महाविद्यालयों में अकादमिक ब्लॉक सहित विभिन्न काम किए जाएंगे। जिससे सुविधाओं के विकास सहित शोध को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा सचिव ने कहा, इन प्रस्तावों को मंजूरी से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में 13 करोड़ 40 लाख की लागत से वाणिज्य एवं कला संकाय सहित प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। जबकि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के मानविकी और पत्रकारिता संकाय के लिए अकादमिक ब्लॉक -एक के निर्माण के लिए 55 करोड़ 32 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics:  केंद्र की सत्ता में प्रदेश के नेताओं की रही धमक, इन्होंने संभाले केंद्र में अहम मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के पीजी ब्लॉक के निर्माण के लिए 18 करोड़ 90 लाख की राशि सहित कुल 87 करोड़ 63 लाख से अधिक के प्रस्तावों को मंजूर किया गया है। प्रस्तावों की मंजूरी के लिए उप निदेशक अल्प संख्यक विभाग हीरा सिंह बसेड़ा, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा एवं नोडल अधिकारी प्रधनमंत्री जन विकास कार्यक्रम प्रो. दीपक कुमार पाण्डेय ने अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के सामने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed