{"_id":"649d2416d88e6df9bf0ef0c6","slug":"minor-was-driving-scooty-father-challan-of-33500-champawat-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पापा सोचते होंगे बेटा नाम करेगा! यहां तो नाबालिग ने स्कूटी चलाते हुए कांड ही कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पापा सोचते होंगे बेटा नाम करेगा! यहां तो नाबालिग ने स्कूटी चलाते हुए कांड ही कर दिया
Thu, 29 Jun 2023 12:41 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:41 PM IST
सार
नाबालिग बेटे की गलती के लिए पिता को भारी रकम चुकानी पड़ गई। इतना ही नहीं, पिता को पुलिस की भी खूब खरी खोटी सुननी पड़ी।
विज्ञापन
money
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग बेटे की गलती एक पिता को बहुत भारी पड़ गई। इस गलती के लिए पिता को मोटी रकम भी चुकानी पड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बच्चे के पिता का 33,500 का चालान काटा गया। इसके अलावा नशे में टैक्सी चला रहे एक चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया है। चेकिंग के दौरान 20 लोगों का चालान भी किया गया। यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि यातायात पुलिस ने खटकना पुल पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 से वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ग्लेशियर की जड़ में बनी झीलों को वक्त रहते किया जाएगा पंक्चर, कई बार बनीं हैं बड़ी तबाही का कारण
विज्ञापन
टीएसआई ने बताया कि चंपावत मुख्य बाजार निवासी एक नाबालिग स्कूटी लेकर घर से निकला जिसे खटकना पुल के पास पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसिलिंग की गई। नाबालिग के वाहन चलाने पर 33 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया।