यहां नाबालिगों के भी बन गए मतदाता पहचानपत्र, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
- विकासखंड दुगड्डा की जौरासी ग्राम पंचायत का है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लाक की एक ग्राम पंचायत में दो नाबालिगों के मतदाता पहचानपत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा आरटीआई के माध्यम से हुआ है। एडीएम पौड़ी ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
जनपद के दुगड्डा ब्लाक स्थित जौरासी ग्राम पंचायत में दो नाबालिग लड़कियों के मतदाता पहचानपत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में दोनों लड़कियों की उम्र 18 वर्ष बताते हुए जनवरी 2019 में इनका मतदाता पहचानपत्र बनाया गया है, जबकि शैक्षिक प्रमाणपत्रों में दोनों लड़कियों की जन्मतिथि के अनुसार एक बालिका की उम्र 14 वर्ष और दूसरी की 16 वर्ष है।
नाबालिग लड़कियों के मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं
आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश कुकरेती ने बताया कि ग्राम पंचायत जौरासी में दो नाबालिग लड़कियों के मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग से जब आरटीई के माध्यम से सूचना मांगी गई, तो दोनों लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। उन्होंने कहा कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों के अनुसार दोनों लड़कियों के मतदाता पहचान पत्र फर्जी तरीके से बनाए गए हैं, लिहाजा मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि एक ओर नाबालिगों के फर्जी तरीके से मतदाता पहचानपत्र बनाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल ने बताया कि नाबालिग का मतदाता पहचानपत्र बनना गंभीर मामला है। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।