फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor student dead after current

सिर पर बिजली का तार गिरा, करंट से छात्र की मौत

Mon, 07 Aug 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Mon, 07 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
minor student dead after current
dead body

बलुवाकोट के पास रौझाड़ पंतागांव में सोमवार सुबह 10 बजे कक्षा दस में पढ़ने वाले एक किशोर को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे परिजन धारचूला अस्पताल ले गए, जहां उसने शाम करीब 5.30 बजे दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव के लोगों में भारी गुस्सा है। 

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बिजली के झूलते तारों को ठीक करने की कई बार मांग की गई, लेकिन विभाग लापरवाह बना है।  किशोर को करंट लगने के बाद कई घंटे तक लाइनमैन ने लाइन नहीं काटी।
विज्ञापन


बताया गया कि रौझाड़ पंतागांव निवासी देवेंद्र सिंह रैखोला का 15 वर्षीय बेटा विजय सिंह सोमवार सुबह अपने घर के पास ही घूम रहा था, तभी अचानक उसके सिर पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से विजय गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग उसे चार किलोमीटर दूर बलुवाकोट तक पीठ पर लादकर लाए। वहां से एक वाहन में उसे धारचूला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विजय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में कक्षा दस में पढ़ता था। इस घटना से गांव के लोगों में भारी गुस्सा है। 


गांव के सरपंच चंचल सिंह ऐरी ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद लाइनमैन रमेश राम तितियाल और संजय राम को फोन से सूचना दी और लाइन काटने का आग्रह किया, लेकिन अपरान्ह दो बजे तक बिजली की लाइन नहीं काटी गई। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में बिजली के तार जगह-जगह झूल रहे हैं। यह किसी भी समय गंभीर खतरे का कारण बन सकते हैं। इधर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत ने कहा कि किशोर की मौत करंट लगने से हुई है। उसके परिजनों को मुआवजा देने के लिए विभागीय प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed