फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor raped, harassed while living in live-in relationship

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म, लिव इन में रहकर कर रहा परेशान

Mon, 20 Jan 2025 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Minor raped, harassed while living in live-in relationship
I
विज्ञापन

II- पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज
I
I
I
Iपड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने देहरादून निवासी एक युवक पर नाबालिग उम्र में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक उसको लिव इन में पत्नी की तरह रखकर परेशान कर रहा है। वह उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। हिमाचल प्रदेश में दर्ज जीरो एफआईआर कोतवाली पुलिस को स्थानांतरित की गई थी
I
I
I
Iहिमाचल प्रदेश निवासी एक युवती ने स्थानीय थाने में दी तहरीर में बताया वह एक घरेलू महिला है। 10वीं पास करने के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के एक शहर में ढाबे पर काम करने वाले देहरादून के डोईवाला निवासी सूरज सिंह को जानती थी। वह ढाबे में मैगी खाने जाती थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। सूरज ने उन्हें शादी के लिए कहा तब, उसकी उम्र 16 साल थी। बताया कि हरबर्टपुर के एक होटल में दोनों एक रात ठहरे थे। तब उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोनों वापस हिमाचल प्रदेश आ गए। बताया कि सूरज उन्हें एक किराये के मकान में ले गया। उसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ में रहे। वर्ष 2023 से ही दोनों पति-पत्नी के तौर पर साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन

I
Iपीड़िता ने बताया कि सूरज उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है, मारपीट करने के साथ धमकाता भी है। वह उसे कहीं जाने नहीं देता है। वह ऑनलाइन जुआ खेलता है, लोगों से किराये की दुकान लेकर उन्हें किराया नहीं देता है। उनका कोई बच्चा नहीं है। अब वह अलग रहना चाहती है, लेकिन उसे धमकी दी जाती है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed