माता-पिता ने किया बुरा बर्ताव तो FB फ्रेंड के घर रहने लगी नाबालिग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की एक किशोरी की हरिद्वार के एक किशोर के साथ सोशल मीडिया पर ऐसी दोस्ती हुई कि उसने अपना घर ही छोड़ दिया।
अपने माता-पिता को बिना बताए ही हरिद्वार पहुंच गई और पिछले महीने से किशोर के घर पर ही रह रही थी। किशोरी के माता-पिता उसे ढूंढते हुए हरिद्वार पहुंचे।
इसके बाद पूरी कहानी का खुलासा हुआ। देहरादून के मोहकमपुर की रहने वाली एक किशोरी को उसके हमउम्र भीमगोडा हरिद्वार के किशोर के घर से पुलिस ने बरामद किया।
दरअसल, किशोर-किशोरी की दोस्ती फेसबुक पर कुछ माह पूर्व ही हुई थी। इसके बाद रोजाना दोनों की बीच बात होने लगी। दोनों के बीच ऐसी दोस्ती हुई कि किशोरी ने अपना घर ही छोड़ दिया। 16 साल की किशोरी 21 मई को अपना घर छोड़कर यहां आकर किशोर के घर में रहने लगी।
'मैं अब बड़ी हो गई हूं'
किशोर के पिता नहीं है, मां भी घरेलू कामकाज संभालती है और एक छोटा भाई है। किशोर के परिजनों ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इधर किशोरी के परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे।
सोमवार को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी हरिद्वार के भीमगोडा में रह रही है। वे जब हरिद्वार आए तो स्थानीय पुलिस को भी अपने साथ ले गए। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। तब किशोर ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने ही उससे कहा था कि उसके मम्मी-पापा उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते है।
इसलिए वो अब उसी के ही घर रहेगी। मैंने भी हां कर दी, सर मुझे नहीं पता यह गलत है। परिजन के सामने भी किशोरी बोलती रही कि, वो अब बड़ी हो गई है। अपनी मर्जी से ही काम करेगी। इधर, पुलिस ने नाबालिगों को उनके उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया।