{"_id":"5e22c0918ebc3e4b6475df52","slug":"minor-girl-doing-domestic-work-in-a-kothi-as-child-labor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कोठी में बाल श्रमिक के रूप में घरेलू कार्य कर रही नाबालिग लड़की को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कोठी में बाल श्रमिक के रूप में घरेलू कार्य कर रही नाबालिग लड़की को मुक्त कराया
Sat, 18 Jan 2020 02:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड स्थित एक कोठी में किशोरी से बाल श्रमिक के रूप में घरेलू कार्य कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर जिला टास्क फोर्स ने किशोरी को मुक्त कराकर चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजपुर थाने में जिला टास्क फोर्स (श्रमिक) के सदस्य संदीप पंत ने इस बारे में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि राजेश्वर नगर फेस पांच, सहस्त्रधारा रोड में कफील अहमद खान द्वारा अपने घर पर नाबालिग श्रमिक से काम करवाया जा रहा था। जांच में पता लगा कि अलीगढ़, उप्र निवासी इस किशोरी को मोहम्मद शाहिद नाम के शख्स द्वारा वहां काम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाल एवं कुमार श्रम अधिनियम, बंधित श्रम प्रणाली उत्साह धन अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया है। किशोरी के परिजनों को देहरादून बुलाया गया है।
विज्ञापन