फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor girl dies due to unknown illness

उत्तराखंड: अज्ञात बीमारी से नाबालिग बच्ची की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 24 Jul 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार 
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार  Updated Mon, 24 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Minor girl dies due to unknown illness

उत्तराखंड के लैंसडौन तहसील के अंतर्गत जलेथा गांव में अज्ञात बीमारी से एक बच्ची की मौत हो गई। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे परिजन उपचार के लिए सीधे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए हैं।

विज्ञापन


अज्ञात बीमारी के प्रकोप से ग्रामीणों के साथ ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। सूचना मिलते ही पौड़ी से एक मेडिकल टीम गांव पहुंच गई है। प्रभावित परिवारों और बच्चों का उपचार शुरू कर दिया गया है।        
विज्ञापन


ग्राम प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि मनोज की 12 वर्षीय बेटी अंजलि को एक सप्ताह से बुखार था, इसके बाद उसे पीलिया के लक्षण होने लगे। गत 21 जुलाई को उसे लैंसडौन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोटद्वार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार अस्पताल में भी डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए देहरादून हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दून अस्पताल में 22 जुलाई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अंदाज से ही बात पा रहे डॉक्टर

Minor girl dies due to unknown illness

बताया कि इसी परिवार का दूसरा आठ वर्षीय बालक अजय की भी हालत खराब होने पर परिजन उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए हैं। जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि बरसात में गांव के लोग नाले और प्राकृतिक स्रोत का मिला हुआ पानी का सेवन कर रहे हैं। बच्चों की हालत खराब होते ही उन्होंने सीएमओ पौड़ी को घटना की जानकारी दी।       

जयहरीखाल से एसीएमओ नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में गांव पहुंची चिकित्सकों की टीम में शामिल  डा. शंकेश पांडे ने बताया कि मृत बच्ची को पहले बुखार आया था, उसके बाद उसे पीलिया हो गया।

​यही लक्षण दूसरे बच्चे में भी मिले हैं। गांव में अन्य बच्चों की जांच की गई, जिसमें दो बच्चों में और इसी तरह के लक्षण पाए गए। उन्हें दवाई दे दी गई है, अब उनकी हालत सामान्य है। बताया कि दूषित पानी के कारण पीलिया होने की संभावनाएं रहती है, गांव के लोगों को पानी उबाल कर सेवन करने के लिए कहा गया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed