फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Minor Divyang sexual harassed accused 65 years old absconding Lohaghat Uttarakhand news

उत्तराखंड: 65 साल के ताऊ की घिनौनी हरकत आई सामने, नाबालिग दिव्यांग के साथ दुष्कर्म कर हुआ फरार

Sun, 11 Dec 2022 11:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट।
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Dec 2022 11:21 PM IST
सार

65 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत सामने आई है। नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। बुजुर्ग पीड़िता का रिश्ते में ताऊ लगता था। नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
Minor Divyang sexual harassed accused 65 years old absconding Lohaghat Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाराकोट तहसील क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के ताऊ पर दिव्यांग और मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म कर धमकाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि 65 वर्षीय रिश्ते के ताऊ ने चार दिसंबर को उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के कारण बेटी ने घर वालों को इस बारे में नहीं बताया। गुमसुम रहने पर किशोरी ने घर वालों को इसकी जानकारी दी तो किशोरी की मां ने शनिवार शाम राजस्व पुलिस चौकी में तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2), 506 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है।  
विज्ञापन


किशोरी का मेडिकल कराया गया है। जांच के लिए इस मामले को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। - विजय गोस्वामी, तहसीलदार, बाराकोट। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: ब्रेड पकोड़ा खिलाने के बहाने पांच साल के बच्चे का अपहरण, बाइक सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

तीन साल में दुष्कर्म के 25 मामले 
चंपावत। जिले में तीन साल में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के कुल 25 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 और 2021 में 10-10, इस साल पांच केस दर्ज हुए। बाराकोट क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला दो साल पहले भी सामने आया था। इस साल सितंबर में छात्रा की शिकायत पर पाटी ब्लॉक के एक जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed