{"_id":"5a9191424f1c1ba4268bc15b","slug":"minor-daughter-beaten-family-for-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार पाने की चाह में मां और बहन के लिए 'खूंखार' बनी नाबालिग, करतूत पढ़कर खून खौल जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार पाने की चाह में मां और बहन के लिए 'खूंखार' बनी नाबालिग, करतूत पढ़कर खून खौल जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी भी करता है मारपीट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बेटी की प्रेमी संग शादी करने की जिद ने मां और उसकी बहन के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि नाबालिग परिजनों को मारने पीटने लगती है। जबकि उसका प्रेमी इतना गुस्सैल है कि वह भी कभी नाबालिग तो कभी घर में आकर तोड़फोड़ करता है तो कभी मारपीट करने लगता है।
कोतवाली पहुंची मां ने नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी को बुलाकर पूछताछ करने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। ज्ञात हो कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने करीब दो माह पूर्व नाबालिग की शादी को रुकवाया था।
विज्ञापन
नाबालिग बेटी से बेहद परेशान है मां
marriage
गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने कार्रवाई करते हुए शादी को रुकवा दिया था। परिजनों ने उसके बालिग होने तक शादी नहीं करने भरोसा दिया था।
शनिवार को नाबालिग की मां और उसकी बहन कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची। मां ने बताया कि वह नाबालिग बेटी से बेहद परेशान है।
अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में वह उसके और अपनी बड़ी बहन के साथ आए दिन मारपीट करती है।

मां ने पुलिस से की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पुलिस
यही नहीं उसका प्रेमी भी गुस्सैल है। वह मोहल्ले में आए दिन तलवार निकालकर मारपीट करता है। कई बार घर पर आकर उनके और नाबालिग बेटी के साथ मारपीट तक कर चुका है।
ऐसे में वे उसके प्रेमी के साथ अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहते हैं। साथ ही उसकी बेटी करीब डेढ़ साल बाद बालिग होगी।
मां ने पुलिस से नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर कोतवाल साधना त्यागी ने नाबालिग के प्रेमी से पूछताछ करने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।