फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ministry of Agriculture searched Uttarakhand for have Quarantine Center for imported plants from abroad

कृषि मंत्रालय ने उत्तराखंड में तलाशी विदेशों से आयातित पौधों के क्वारंटीन सेंटर की संभावना

Tue, 06 Oct 2020 11:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 06 Oct 2020 11:25 AM IST
सार

  • केंद्रीय संयुक्त सचिव अश्वनी कुमार व राजवीर सिंह ने ली भूमि संबंधी जानकारी
  • कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

विज्ञापन
Ministry of Agriculture searched Uttarakhand for have Quarantine Center for imported plants from abroad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

विदेशों से आयातित होने वाले पौधों के लिए प्रदेश में बनने वाले क्वारंटीन सेंटर की संभावनाएं कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने तलाशी। प्रदेश में इस सेंटर को स्थापित करने के लिए 20 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव अश्वनी कुमार व राजवीर सिंह ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर सेंटर को स्थापित करने की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले में क्वारंटीन सेंटर के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


भूमि मिलने के बाद सेंटर बनाया जाएगा। यहां पर विदेशों से आयातित पौधों को एक निश्चित अवधि तक रखा जाएगा। इससे पौधों में रोगों की जानकारी मिलेगी। जिससे अन्य फसलों को किसी संभावित नुकसान से बचाया जा सकता है। इस मौके पर सचिव कृषि हरबंस सिंह चुघ, अपर सचिव व निदेशक उद्यान राम विलास यादव एवं कृषि निदेशक गौरीशंकर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed