फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister of state finance anurag thakur in dehradun

सरलीकरण का दुरुपयोग करने वाले करदाताओं के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : अनुराग ठाकुर 

Sat, 15 Jun 2019 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Jun 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Minister of state finance anurag thakur in dehradun
अनुराग ठाकुर

टैक्स आधार की बढ़ोत्तरी के लिए करदाताओं का किसी प्रकार से उत्पीड़न नहीं किया जाएगा, लेकिन फर्जी बिल और टैक्स व्यवस्था के सरलीकरण का दुरुपयोग करने वाले करदाताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। ये निर्देश शुक्रवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में आयकर व जीएसटी अधिकारियों के साथ बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने दिए। 

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे अनुराग ठाकुर ने आयकर विभाग, केंद्रीय जीएसटी और राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक की। जिसमें अधिकारियों से प्रदेश के करदाताओं की परेशानियों को बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि करदाताओं की किसी भी तरह की समस्याएं और शिकायतें हैं तो उनका शीघ्र समाधान किया जाए। वहीं, करदाताओं को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टैक्स आधार बढ़ाने के लिए करदाताओं का किसी प्रकार का उत्पीड़न न किया जाए, लेकिन यदि कोई करदाता फर्जी बिल या किसी और तरह से सरलीकरण का दुरुपयोग करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार टैक्स व्यवस्था के सरलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने अधिकारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की नसीहत भी दी। बैठक में जीएसटी प्रणाली से कारोबारियों को रिटर्न फाइल करने में आ रही दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में आयकर आयुक्त सुनीति श्रीवास्तव, केंद्रीय जीएसटी विभाग उत्तराखंड के आयुक्त पीके गोयल, अपर आयुक्त राज्य कर पीयूष कुमार, सहायक आयुक्त राकेश वर्मा, आयुक्त योगेश अग्रवाल, सहायक आयुक्त अमित गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed