{"_id":"5f6e4af58ebc3e9bc1048d35","slug":"millions-of-people-were-affected-by-deendayal-s-thoughts-city-news-drn3571847155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल के विचारों से करोड़ों लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल के विचारों से करोड़ों लोग प्रभावित
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा महानगर में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा प?
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा महानगर क्षेत्र के 913 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए पं. दीनदयाल के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही।
भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संदेश सुनने के बाद बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि पं. दीनदयाल के चिंतन पर केंद्र एवं राज्य की सरकार चल रही है। उन्हें जनता का पूरा साथ मिल रहा है। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि संगठन नर सेवा को ही नारायण सेवा मानता है, कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को राशन किट बांटी।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पं. दीनदयाल के विचारों से करोड़ों लोग प्रभावित है, यही वजह है कि लोग उनका अनुसरण करते हैं। इससे पहले महानगर के अंबेडकर मंडल गांधी पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, चौ. अजीत सिंह, रविंद्र कटारिया, राजकुमार पुरोहित, विनय गोयल, सतेंद्र नेगी, रतन चौहान, राजीव उनियाल, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने आवास पर पीएम मोदी का संबोधन सुना। वह सेल्फ क्वारंटीन होने के चलते किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
दीनदयाल हमारे प्रेरणास्रोत
देहरादून। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि पं. दीनदयाल हमारे प्रेरणास्रोत हैं। जिले के सभी 17 मंडलों के 879 बूथों पर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल, सुदेश कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष अमित डबराल, वीर सिंह, शरद रावत, विनोद कश्यप, मीता सिंह आदि मौजूद रहे।