फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Milk-ghee samples not found as per standards

मानकों के अनुरूप नहीं मिले दूध-घी के सैंपल

Tue, 29 Jun 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Milk-ghee samples not found as per standards
देहरादून। होली के दौरान जिले में मिलावटी दुग्ध उत्पाद धड़ल्ले से बिके। इस दौरान चलाए गए विशेष अभियान के तहत भेजे गए घी, दूध और मावे के तीन नमूनों की जांच रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा के मानकों के विपरीत पाई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग अब अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया कर रहा है।
विज्ञापन

होली पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने इससे पहले फरवरी में विशेष छापेमारी अभियान चलाया था। इसमें खासकर घी, दूध, मावा और पनीर जैसे दुग्ध उत्पादों की डेरियों और सीमाओं पर भी आपूर्ति के दौरान चेकिंग की गई थी। मिलावट का संदेह होने पर कई जगह से इन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भी भेजे गए थे। इनमें तीन खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों पर खरे नहीं पाए गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गणेश चंद्र कंडवाल ने बताया कि फरवरी में भेजे गए 22 नमूनों की रिपोर्ट रुद्रपुर प्रयोगशाला से प्राप्त हुई है। इसमें एक ब्रांडेड घी, मावा और दूध के नमूनों की रिपोर्ट मानकों पर खरी नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित फर्म और दुकानदारों को नियमानुसार दोबारा जांच के लिए नोटिस भेज दिया गया है। नोटिस का समय पूरा होने पर कोई संतोषजनक जवाब न मिलने या दोबारा जांच में भी रिपोर्ट विपरीत पाए जाने पर वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed