{"_id":"67ba29fdbc3bba0f1b000d8a","slug":"migration-prevention-commission-discussed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-626015-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पलायन रोकने के लिए गांवों में सुविधाएं व रोजगार बढ़ा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पलायन रोकने के लिए गांवों में सुविधाएं व रोजगार बढ़ा रही सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कालसी के सुपोऊ गांव में आयोजित गोष्ठी में ग्राम विकास एवं पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने कहा कि सरकार पलायन को रोकने के लिए ग्रामीण अंचलों में विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। किसानों के लिए बीज, मुफ्त खाद व बागवानी के क्षेत्रों में अनेकों योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित कर रही है। इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रही है।
गोष्ठी में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्राम प्रधान पूनम देवी ने पजिटीलानी चंदोऊ किशोऊ मोटरमार्ग से सुपोऊ गांव तक वर्षों से लंबित सड़क निर्माण व गांव में पेयजल समस्या को दूर करने की मांग रखी। इसके साथ ही अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने की भी मांग की। खंड विकास अधिकारी जगत सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के माध्यम से रखी गई समस्याओं का योजनाबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर तलाशने के संबंध में भी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पलायन आयोग के सदस्य रामेश्वर प्रसाद पैन्यूली, पलायन आयोग के शोध अधिकारी जीपी चंदानी, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, किरण शर्मा, हुकम सिंह तोमर, रविना तोमर, शर्मीला पंवार, बनीता तोमर आदि मौजूद रहे।