फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MeToo: congress statement on Sexual Harassment Allegation on Bjp leader

#Me too : कांग्रेस का भाजपा पर वार, महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Sat, 03 Nov 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 03 Nov 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
MeToo: congress statement on Sexual Harassment Allegation on Bjp leader
Anugrah Narayan Singh - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीर बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्यों तक भाजपा सरकार की असलियत सबके सामने आ गई है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा का सूफड़ा साफ हो जाएगा।  

विज्ञापन


कोटद्वार में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में मीटू का ज्वालामुखी फूट पड़ा है। भाजपा के प्रदेश संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर महिला कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न का आरोप गंभीर मामला है। मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि वह निकाय चुनाव के सिलसिले में प्रदेश भ्रमण पर निकले हैं। माहौल भाजपा के खिलाफ है। केंद्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकार से लोग निराश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कई स्थानों पर जबरन निगम बनाने, चौराहों के सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों को परेशान करने के मामले सामने आए हैं। कोटद्वार में लोग कांग्रेस की ओर आशाभरी नजरों से देख रहे हैं। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की बात कर केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई, लेकिन अब वह अपने चहेतों के विकास में जुट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव में फर्जी मतदान करने में माहिर हैं, ऐसे में निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से चुनाव के समय वे गड़बड़ी कर सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जगमोहन सिंह नेगी, जसबीर राणा व मीना बछुवाण आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कई के काले चिट्ठे भी खुलेंगे : किशोर    

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भितरघातियों की वजह से 18 मार्च 2016 को राज्य सरकार गिरी और यदि अगले दिन  चुनाव हो जाते तो कांग्रेस बहुमत से आती, लेकिन कुछ ऐसी गलतियां संगठन में र्हुइं, जिनसे कांग्रेस मात्र 11 सीटों पर सिमट गई थी। अब नगर निकाय  चुनाव में ऐसी गलती न दोहराई जाए। उन्होंने समस्त कांग्रेसियों को एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव में जुटने को आह्वान किया। उन्होंने भाजपा के मीटू के खुलासे पर देवभूमि को कलंकित करने की बात कही। कहा कि अभी कई के काले चिट्ठे भी खुलेंगे।  

शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर हरिद्वार के लोगों की संपत्तियों को जो नुकसान पहुंचाया, उन लोगों से उनकी सहानुभूति है, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक उस आदेश का खुलासा नहीं किया, जिससे लोगों को उजाड़ दिया। हरिद्वार में निकाय चुनाव के प्रचार में शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें चिट्ठी लिखी है। उसी के अनुसार, वह चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार के लिए न बुलाने पर उन्होंने चुनाव संयोजकों को सलाह देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में किसी प्रकार का मनमुटाव दिमाग से निकालकर काम करें। पूर्व शहर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, सुमित तिवारी, नितिन कौशिक, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, आनंद उपाध्याय, अनुज सैनी, मुलायम पाल, पदम सिंह, विकास कुमार आदि शामिल हुए।  

भाजपा में संगठन मंत्री सीएम से ऊपर  
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मीटू प्रकरण पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा में संगठन मंत्री का पद मुख्यमंत्री से बड़ा होता है। जो भाजपा के नेता दूसरों पर आरोप लगाकर कार्रवाई को आंदोलन चलाते थे अब उन सभी ने अपने बीच के नेता का नाम आने पर चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में महिला के साथ छेड़छाड़ के प्रकरण से आने से कलंकित हुई है। ऐसे पदाधिकारी पर भाजपा को संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed