{"_id":"69d2711a80b8d3af980b94ee","slug":"meritorious-iti-students-to-learn-the-nuances-of-skill-development-in-kurukshetra-dehradun-news-c-5-drn1043-938822-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कुरुक्षेत्र में कौशल विकास के गुर \nसीखेंगे आईटीआई के मेधावी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कुरुक्षेत्र में कौशल विकास के गुर सीखेंगे आईटीआई के मेधावी छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्रों के दल को किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेशभर के विभिन्न आईटीआई के 40 मेधावी छात्रों को बौद्धिक विकास एवं कौशल प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र रवाना किया।
विभागीय मंत्री ने प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए उन्हें नए कौशल सीखने, नवाचार अपनाने व अपने अनुभवों का उपयोग राज्य के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, सरकार राज्य में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण कर नए ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं। उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।
अपर सचिव नरेंद्र भंडारी ने प्रशिक्षुओं को कौशल विकास के महत्व व रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों का दल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन कुरुक्षेत्र में कौशल विकास, डिजाइन विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर दिनकर रौतेला, जेसी चंदेल, अनुपमा भंडारी, पूनम नौटियाल, बिरेंद्र तोमर, ललित अरोड़ा, गौरव उनियाल,रविंद्र सोलंकी, रेनू कश्यप मौजूद रहे।