फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mercury drops six degrees due to day-long rain

Dehradun News: दिनभर बारिश से छह डिग्री गिरा पारा

Thu, 02 Jul 2026 02:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops six degrees due to day-long rain
राजधानी में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और लगातार हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी शिकायतें सामने आईं।बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर तक धूप नहीं निकली और इसके बाद शुरू हुई बारिश शाम तक रुक-रुककर जारी रही।
विज्ञापन

पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं होने से तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब छह डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं कार्यालयों से लौटने वाले लोगों को बारिश के चलते परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भी देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed