फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   membership from amit shah team

अमित शाह की टीम में किसे मिलेगी हिस्सेदारी?

Mon, 11 Aug 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Aug 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
membership from amit shah team

भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह की टीम के जल्द सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन


सवाल यही है कि पिछली बार उत्तराखंड को केवल एक पद से संतोष करना पड़ा था, इस बार प्रदेश के लिए शाह का विजन भी सामने आएगा।

फिलहाल मामला राष्ट्रीय टीम में प्रदेश की हिस्सेदारी का है। ज्यादातर नेताओं को डर है कि कहीं संगठन की हिस्सेदारी भी मंत्रिमंडल जैसी ही ना रह जाए।

विगत नौं अगस्त को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर अमित शाह के नाम पर मुहर लगाने के बाद अब नई टीम पर सभी की निगाहें लगी है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली थी टीम में जगह

membership from amit shah team

टीम राजनाथ में उत्तराखंड से केवल त्रिवेंद्र सिंह रावत को बतौर सचिव जगह मिली थी।

हालांकि इससे पहले नितिन गड़करी की टीम में प्रदेश से दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एक राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई पद राज्य के पास थे, लेकिन टीम राजनाथ में केवल त्रिवेंद्र ही जगह पाने में कामयाब रहे थे।

हालांकि इस बार भी संख्या बढ़ने के आसार तो नहीं लग रहे लेकिन फिर भी कई नेताओं ने जोर लगाया है। देखने वाली बात यह होगी कि त्रिवेंद्र सिंह रावत नई टीम में रहेंगे या अन्य कोई जिम्मेदारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह अगस्त से पहले हो जाएगा टीम का गठन

membership from amit shah team

चर्चा तो धन सिंह रावत के भी राष्ट्रीय टीम में जाने की है। धन सिंह इस समय प्रदेश उपाध्यक्ष है और वह पहले प्रदेश महामंत्री (संगठन) रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय टीम का गठन पंद्रह अगस्त से पहले ही हो जाएगा।

पिछले दिनों राष्ट्रीय प्रवक्ता के लिए प्रदेश से अनिल बलूनी का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन अब उनके बारे में नई खबर आ रही है।

जानकारी यह है कि बलूनी को फारेस्ट या वाइल्ड लाइफ से जुड़ी किसी प्राधिकरण या कमेटी में अहम दायित्व सौंपा जा सकता है।

बलूनी प्रदेश में भी निशंक सरकार में वन एंव पर्यावरण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष रह चुके है। इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र में कुछ इसी तरह का दायित्व मिलेगा।

विज्ञापन

प्रदेश संगठन का गणित भी अहम

membership from amit shah team

चर्चा तो प्रदेश संगठन में बदलाव की भी है। विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनाव में मिली हार के बाद लगभग यह तय मान लिया गया कि प्रदेश संगठन में फेरबदल होगा।

इसके बाद पंचायत चुनाव में भी पार्टी की दुर्गति ने राष्ट्रीय नेतृत्व को सोचने पर मजबूर कर दिया। इसीलिए राष्ट्रीय टीम में प्रदेश की हिस्सेदारी से पहले केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में बदलाव पर अपनी कसरत पूरी करेगा।

तभी आगे की कार्यवाही होगी। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष बदलने की सूरत में यह देखा जाएगा कि जिन्हें केंद्रीय टीम में शामिल करना है उन्हें प्रदेश में जिम्मेदारी देना कितना उचित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed