फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mehak Joshi welcomed on arrival at school

विज्ञान संगोष्ठी में एसजीआरआर की महक ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

Sun, 08 Sep 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mehak Joshi welcomed on arrival at school
एसजीआरआर भाऊवाला में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दूसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा को स - फोटो : VIKAS NAGAR
जीआईसी नौगांव में संपन्न हुई राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में एसजीआरआर भाऊवाला की छात्रा महक जोशी ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। शनिवार को छात्रा का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन बीते शुक्रवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से किया गया था। छात्रा ने शिक्षिका कंदर्प सिमल्टी और गौरव कोठारी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों के 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से महक जोशी ने देहरादून जिले का प्रतिनिधित्व किया। प्रधानाचार्य दमयंती परिंदयाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर महक जोशी ने स्कूल के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने महक जोशी को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवक्ता नरेश टम्टा, योगेश मेलकानी, प्रेमचंद कोहली, हरेंद्र सिंह नेगी, रंजना बिष्ट, नीरू सुप्याल, अमित बगई, रश्मि काला, महेश गौड़, सुमित लाल, साधना डिमरी, धर्मेंद्र, उर्वशी, अनुज रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed