फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medical students in Uttarakhand can now download degrees from DigiLocker

DG Locker: उत्तराखंड में मेडिकल के छात्र जल्द डीजी लॉकर से भी डॉउनलोड कर सकेंगे डिग्रियां

Tue, 13 Sep 2022 12:37 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने सेलाकुई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Medical students in Uttarakhand can now download degrees from DigiLocker
digilocker - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल छात्र आने वाले समय में डीजी लॉकर से भी डिग्रियां डॉउनलोड कर सकेंगे। नवंबर में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ने सेलाकुई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विश्वविद्यालय में लंबे समय से खाली चल रहे पदों को स्थायी नियुक्ति होने तक प्रतिनियुक्ति पर भरने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चारदीवारी का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के अलावा कुलपति, कुलसचिव, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण की डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय में प्रशासनिक, लेखा व मिनिस्टीरियल संवर्ग के वर्षों से खाली चल रहे सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति होने तक सेवा स्थानांतरण व प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाए। डॉ. रावत ने कहा कि विश्वविद्यालयों को प्रत्येक वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन कर डिग्रियां प्रदान करने के निर्देश पूर्व से दिए गए हैं। इसी क्रम में मेडिकल विश्वविद्यालय को आगामी नवंबर माह तक दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व डॉ. रावत ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडे, कुलसचिव डॉ. एमके पंत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल, वित्त नियंत्रक खजान चंद पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed