{"_id":"ad05d6fb7f9865df9c1a48fc1b33f0e6","slug":"medical-report-confirms-rape-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से दुराचार की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची से दुराचार की पुष्टि
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Sep 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर लगाई छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास की धारा को दुष्कर्म की धारा में तब्दील कर दी है।
विज्ञापन
पढ़ें, अब ट्रेन से पहुंचेगे केदारनाथ
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी को नई टिहरी सक्षम कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बाल सुधार गृह उत्तरकाशी भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शीशमझाड़ी में मंगलवार शाम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया था। मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।
पढ़ें, 'जीसस' कर रहे आपदा प्रभावितों की मदद
कैलास गेट चौकी इंचार्ज राकेश शाह ने बताया कि छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की धारा को 376 में दुष्कर्म और लैंगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण अधिनियम 3/4 में मामला तब्दील कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है, लिहाजा उसे किशोर न्याय बोर्ड, नई टिहरी में पेश किया गया।
आक्रोशित लोगों ने किया चौकी का घेराव
शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने चौकी का घेराव किया। आरोप लगाया कि दुराचारी के परिजन पीड़िता के परिजनों को मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि धमकी की शिकायत संज्ञान में नहीं आई है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...