फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Measurement of Kochhar Colony started in the presence of Vigilance

विजिलेंस की मौजूदगी में कोचर कॉलोनी की पैमाइश शुरू

Thu, 25 Aug 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Measurement of Kochhar Colony started in the presence of Vigilance
सरकारी भूमि कब्जाने के मामले में कोचर कॉलोनी की विजिलेंस की मौजूदगी में विभागों ने पैमाइश शुरू कर दी है। इसके साथ ही विजिलेंस ने कब्जा कराने वालों को भी चिन्हित करना शुरू कर दिया। जाखन स्थित इस कॉलोनी में बुधवार को विजिलेंस के साथ-साथ नगर निगम, एमडीडीए और राजस्व के अधिकारी पहुंचे थे। यहां पर सरकारी भूखंडों के पुराने दस्तावेज भी लाए गए थे।
विज्ञापन

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार इस भूमि पर सरकारी जमीनों पर काबिज लोगों की पहचान की जा रही है। जो लोग सरकारी जमीन पर काबिज होंगे, उन्हें नोटिस दिया जाएगा। इसके अलावा इस मामले में आरोपियों से भी जल्द पूछताछ की जाएगी। कोचर कॉलोनी में सरकारी जमीन कब्जाने और उसे आगे लोगों को बेचने के आरोप में होटल मधुवन के मालिक सतपाल कोचर और उनकी पत्नी के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में तत्कालीन एमडीडीए, नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अवैध कब्जे का यह मामला 25 साल पुराना है। इसकी परतें तब खुली जब बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में मामला आया। सरकार ने मामले की जांच जिला प्रशासन को दी। एसडीएम ने जांच की और जून में पूरी रिपोर्ट सरकार को भेजी गई। सरकार ने विजिलेंस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में कोचर दंपती पर मुकदमा दर्ज कर लिया। विजिलेंस के मुताबिक मौके पर 90 प्रतिशत सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हैं, जिनमें ज्यादातर प्लॉट पर मकान बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed