फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me Too: Sexual Harassment Allegation on Bjp and rss Leader congress protest

#Me Too पर पीछा नहीं छोडे़गी कांग्रेस, हर जिले में होगा भाजपा पर हमला

Fri, 09 Nov 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Nov 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
Me Too: Sexual Harassment Allegation on Bjp and rss Leader congress protest

मीटू प्रकरण में भाजपा के महामंत्री संगठन के फंसने के बाद कांग्रेस इस मामले में आराम से बैठने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अपनी महिला बिग्रेड को इस मामले में पूरी तरह से आगे कर दिया है। 11 नवंबर को महिला कांग्रेस हर जिले में प्रेस कान्फ्रेंस करके भाजपा पर निशाने साधेगी। कांग्रेस का पूरा फोकस महामंत्री संगठन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराना और दून महानगर अध्यक्ष की घेराबंदी करने पर रहेगा। इस मामले में राज्यपाल से मुलाकात का भी समय मांगा जा रहा है।

मीटू प्रकरण पर भाजपा महामंत्री संगठन संजय कुमार के पदमुक्त हो जाने को कांग्रेस अपनी जीत के तौर पर देख रही है। नगर निकाय चुनाव के लिए बने माहौल के बीच कांग्रेस इस मामले को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसके लिए आगे के कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

महिला कांग्रेस की पदाधिकारी प्रेस कान्फ्रेंस करेंगी और भाजपा को घेरेंगी

आठ नवंबर को कांग्रेस हर जिले में कांग्रेस पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम कर चुकी है। अब 11 नवंबर की तैयारी है। इस दिन हर जिले में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और भाजपा को घेरेंगी। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी के अनुसार, सभी जिलों में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को प्रदेश नेतृत्व की ओर से निर्देशित कर दिया गया है। कांग्रेस की दून महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के अनुसार, इस मामले में महिला कांग्रेस पुरजोर दबाव बनाएगी।

हर जिले में नोटबंदी का होगा विरोध
कांग्रेस ने नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर शनिवार को हर जिले में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी ने दी है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी से पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों ने तकलीफें झेली हैं। नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं किया है। इसलिए कांग्रेस मोदी सरकार का विरोध कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed