#MeToo में फंसे भाजपा नेता संजय कुमार ने पुलिस को दिया अपना मोबाइल, खुल सकते हैं कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकत्री से दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार ने अपना मोबाइल पुलिस को सौंप दिया है। पिछले दिनों विवेचना अधिकारी ने उनसे मोबाइल मांगा था। आरोप है मोबाइल से संजय कुमार ने पीड़िता का वीडियो बनाया था।
अब मुकदमे की विवेचना अधिकारी ने पीड़िता को मोबाइल की पहचान कराने के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि पांच जनवरी को पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
शुरूआत में आरोप छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के थे, लेकिन पुलिस ने बाद में इसमें दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी थी। मामले में संजय कुमार ने उच्च न्यायालय (नैनीताल) से स्टे हासिल कर लिया था।
पिछले सप्ताह संजय कुमार अपने बयान दर्ज कराने के लिए विवेचना अधिकारी के पास पहुंचे थे। उस वक्त विवेचना अधिकारी से उनका मोबाइल भी मांगा था। लेकिन, उन्होंने कुछ दिनों का और समय मांगा था। आरोप है संजय कुमार ने अपने मोबाइल से पीड़िता का वीडियो बनाया है।
दो दिन पहले संजय कुमार ने विवेचना अधिकारी के पास अपना मोबाइल भिजवा दिया है। मामले में अब पुलिस ने पीड़िता को इस मोबाइल की पहचान करने के लिए बुलाया है। हालांकि, पीड़िता बुलावे पर भी पुलिस के पास नहीं पहुंची है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मोबाइल को जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि कोई डाटा इरेज या डिलिट किया गया होगा तो उसकी रिकवरी के प्रयास किए जाएंगे।