फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me too: Bjp Expelled worker after post against accused of sexual harassment

#Me Too में फंसे संजय कुमार को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने किया पोस्ट, तो पार्टी से कर दिया बाहर

Wed, 14 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 14 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Me too: Bjp Expelled worker after post against accused of sexual harassment
BJP - फोटो : demo pic

भाजपा के संगठन महामंत्री पर मीटू प्रकरण को लेकर गिरी गाज के बाद अब स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई होने लगी है।अपनी ही पार्टी में इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में टिप्पणी किए जाने के बाद भाजयुमो के एक पदाधिकारी को पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई से भाजपा में मीटू प्रकरण एक बार फिर चर्चाओं का कारण बन रहा है। वहीं निष्कासित पदाधिकारी का कहना है कि उन्होंने भाजपा के ही एक ग्रुप में मीडिया से आई खबरों को केवल पोस्ट किया था। इस आधार पर निष्कासन किया जाना गैर लोकतांत्रिक है।
विज्ञापन


मीटू प्रकरण भाजपा का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के संगठन महामंत्री पर कार्रवाई के बाद इस मामले में हरिद्वार जिले के भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने अनुशासनहीनता के आरोप में जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सागर गोयल की ओर से 04 नवंबर को कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा प्रदेश के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचाने का कार्य सोशल मीडिया के जरिए बिना तथ्य और असलियत जाने किया जा रहा है।

उन्होंने तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा था। उसी दौरान ये भी स्पष्ट किया गया था कि यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है, तो क्यों न कोषाध्यक्ष के पद से हटा दिया जाए। इसके बाद आठ नवंबर को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि तीन दिन की समय सीमा में कोई जबाव नहीं मिला है। अत: जिलाध्यक्ष जय सिंह चौहान की संस्तुति से शैलेंद्र पंवार को पद से हटाया जाता है। वहीं अब शैलेंद्र पंवार मात्र पार्टी के कार्यकर्ता रह गए हैं। 

अपनी पार्टी से जुड़े नेता के खिलाफ टिप्पणी की जा रही थी, उसी के चलते इसे अनुशासनहीनता माना गया। इसके चलते शैलेंद्र पंवार को पद से हटा दिया है।  
- सागर गोयल, भाजपा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा 

मेरे द्वारा कोई टिप्पणी सोशल मीडिया पर नहीं की गई। मैैंने केवल भाजयुमो के एक ग्रुप पर मीडिया में आई खबर को पोस्ट कर दिया था। इसे अनुशासनहीनता नहीं माना जाता सकता। यह महज तथ्यात्मक पोस्ट थी, पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिहाज से उन्हें पद से हटाया जाना गलत है।  

- शैलेंद्र पंवार, पूर्व कोषाध्यक्ष भाजयुमो हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed