फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me Too allegation on haridwar police officer Assumed mistake

पुलिस अधिकारी #MeToo केस: एएसपी ने मानी गलती, महिला कांस्टेबल ने किया माफ

Tue, 08 Jan 2019 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Jan 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Me Too allegation on haridwar police officer Assumed mistake
डेमो - फोटो : डेमो

महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे एएसपी परीक्षित कुमार ने माना कि उनसे गलती हुई है। एएसपी की माफी के चलते महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत पर कार्रवाई न करने की बात लिखित में दे दी है।

विज्ञापन


हालांकि जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में एएसपी के गलत आचरण को लेकर उनके खिलाफ यथोचित कार्रवाई की संस्तुति की है। पूरे प्रकरण का सोमवार को पटाक्षेप होने के बाद जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को सौंप दी है। 
विज्ञापन


हरिद्वार क्षेत्र में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने 29 दिसंबर को तत्कालीन एसएसपी रिधिम अग्रवाल के सामने पेश होकर एएसपी की शिकायत की थी। महिला कांस्टेबल ने लिखित में शिकायत दी थी कि एएसपी परीक्षित कुमार (उस वक्त सीओ सिटी) ने उन्हें 28 दिसंबर को भूपतवाला क्षेत्र में उसके घर से हाईवे पर बुलाया था। इसके बाद सरकारी वाहन में बैठाकर उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता वोहरा की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की थी

एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी ममता वोहरा की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने महिला कांस्टेबल और आरोपित एएसपी परीक्षित कुमार के बयान भी दर्ज कर लिए थे। मीडिया में इस प्रकरण की गूंज होने पर एएसपी को अभिसूचना मुख्यालय देहरादून संबद्ध कर दिया गया था।

कमेटी अभी किसी नतीजे पर पहुंच पाती इससे पहले ही रविवार को पीड़िता ने जांच कमेटी से मिलकर लिखित में अपनी बात उनके सामने रखी। उन्होंने लिखित में दिया कि यदि एएसपी अपनी गलती स्वीकार करते हुए उनसे माफी मांग मांगते हैं तो वह शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं चाहेंगी।

महिला कांस्टेबल के लिखित बयान सामने आते ही एएसपी परीक्षित कुमार जांच कमेटी के समक्ष पेश हुए। उन्होंने लिखित में माफी मांगने के साथ ही भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने, पीड़िता पर किसी तरह का दबाव न बनाने और उनसे कोई संपर्क न रखने की बात कही।

एएसपी के लिखित बयान से संतुष्ट पीड़िता ने इस संबंध में कार्रवाई न करने की बात जांच कमेटी को लिखकर दे दी। इधर जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में एएसपी के गलत आचरण को लेकर उनके खिलाफ यथोचित कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने जांच रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed