फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA will now provide plots soon

भवन स्वामियों को आशियाना मुहैया कराने के बजाए जल्द प्लाट मुहैया कराएगा एमडीडीए,

Fri, 13 May 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
MDDA will now provide plots soon
राजधानी दून में एक अदद आशियाना की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए खबर राहत देने वाली है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण आशियाना बनाने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को घर बनाने के लिए जल्द ही प्लाट मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

भवन स्वामियों को जल्द प्लाट मुहैया कराया जा सके, इसके लिए एमडीडीए की ओर से रियल एस्टेट कारोबारियों की तर्ज पर जमीनें खरीदकर प्लाटिंग की भी तैयारी है। योजना को धरातल पर उतारा जा सके, इसके लिए एमडीडीए बोर्ड बैठक में 250 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया गया है। एमडीडीए अधिकारियों की मानें, तो प्लाटिंग में उच्च वर्ग से लेकर निम्न वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में प्लाट की व्यवस्थाएं की जाएंगी। फिलहाल आवासीय योजनाओं की लागत बहुत अधिक होने और भवन स्वामियों द्वारा एमडीडीए की आवासीय योजनाओं में बहुत कम दिलचस्पी आवासीय योजना की जगह प्लाट मुहैया कराने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

एमडीडीए के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एचसीएस राणा ने बताया कि भवन स्वामियों को जल्द से जल्द प्लाट मुहैया कराया जा सके, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्लाटिंग करके भवन स्वामियों को प्लाट मुहैया कराया जा सके, इसके लिए फिलहाल जमीनों की तलाश की जा रही है। बताया कि अधिक से अधिक लोगों को प्लाट मुहैया कराया जा सके, इसके लिए पिछले दिनों बुलाई गई बोर्ड बैठक में 250 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया गया है। फिलहाल एमडीडीए के पास एक भी जमीन ऐसी नहीं है, जहां प्लाटिंग कर लोगों को मुहैया कराई जा सकें। अधिक से अधिक लोगों को आशियाना मुहैया कराने के लिए एमडीडीए की ओर से कई आवासीय योजनाएं बनाई गईं, लेकिन योजनाओं में 350 के करीब ऐसे मकान हैं, जिसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed