फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA will give House Provisional Map due to Lekhpal Strike

दाखिल-खारिज नहीं हो पाया तो परेशान न हों, इस तरह से भी स्वीकृत होंगे नक्शे 

Fri, 21 Jun 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
MDDA will give House Provisional Map due to Lekhpal Strike
एमडीडीए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून में लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण जिन लोगों के की जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहा है, एमडीडीए ने उन्हें राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। ऐसे आवेदकों के मामले में एमडीडीए प्रोविजनल नक्शा पास करेगा। बाद में जब संबंधित व्यक्ति दाखिल-खारिज के दस्तावेज जमा कराएगा, तब फाइनल नक्शा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पिछले काफी समय से प्रदेश में लेखपाल दाखिल-खारिज का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों के दाखिल-खारिज के प्रकरण लंबित पड़े हैं। सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों को हो रही है, जो अपना भवन निर्माण करना चाहते हैं।
विज्ञापन


नियमानुसार एमडीडीए में नक्शा पास कराने के लिए जमीन की रजिस्ट्री के साथ दाखिल-खारिज भी देना होता है। दाखिल-खारिज न होने के कारण उनके नक्शे पास नहीं हो रहे थे, जिससे भवन निर्माण कार्य रुका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की समस्या को देखते हुए एमडीडीए ने प्रोविजनल नक्शा देने की नई व्यवस्था शुरू की है। एमडीडीए सचिव गिरीश चंद्र गुणवंत ने बताया कि प्रोविजनल नक्शे के आधार पर निर्माण किया जा सकता है। बाद में जब भी दाखिल-खारिज होगा, उसके दस्तावेज जमा कराने होंगे। उसके बाद ही एमडीडीए ओरिजनल नक्शा जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed