{"_id":"5dc7bc478ebc3e5af74dbab8","slug":"mdda-will-decide-project-deadline-for-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए तय करेगा अपने प्रोजेक्ट की समयसीमा, नक्शा जमा करते ही पता लगेगा पूरा होने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए तय करेगा अपने प्रोजेक्ट की समयसीमा, नक्शा जमा करते ही पता लगेगा पूरा होने का समय
Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
mdda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अब अपने प्रोजेक्ट की भी समयसीमा तय करेगा। सड़क, नाली से लेकर आवासीय परियोजनाओं की समयसीमा भी निर्धारित होगी। अपने प्रोजेक्ट का नक्शा जमा करते समय उसके पूरा होने का समय की जानकारी दी जाएगी। अगर प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं होगा, तो जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन
आमतौर पर निजी बिल्डर ही नहीं बल्कि एमडीडीए की भी परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं होती हैं। जिसे देखते हुए अब एमडीडीए ने अपनी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कदम उठा दिए हैं।
विज्ञापन
एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सड़क, नाली समेत आवासीय योजनाओं का नक्शा पास कराते समय उसकी समयसीमा भी तय करने को कहा है। पिछले महीने एमडीडीए ने ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम शुरू किया है। अब परियोजनाओं को भी समय पर पूरा करने के लिए उसकी समयसीमा बतानी होगी। अधिकारियों के मुताबिक एक-दो महीने में ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
व्यवस्था सफल रहने पर बिल्डरों पर भी करेंगे सख्ती
वीसी के मुताबिक पहले एमडीडीए अपनी परियोजनाओं की समयसीमा तय कर उसे समय पर पूरा करेगी। बाद में बिल्डरों को भी नक्शा जमा करते समय बिल्डरों को अपना प्रोजेक्ट पूरा होने का समय बताना होगा। ऐसा होने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
एमडीडीए की परियोजनाएं समय पर पूरी हो, इसके लिए उनकी समय सीमा तय की जाएगी। नक्शा जमा करते समय उसका समय भी डाला जाएगा। अगर समय पर कोई प्रोजेक्ट पूरा नहीं होता है तो जुर्माना लगाने के साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए