फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA rain water harvesting schools

Dehradun News: स्कूलों में वर्षा जल संग्रहण के इंतजाम करेगा एमडीडीए

Wed, 17 Apr 2024 05:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
MDDA rain water harvesting schools
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अब सरकारी स्कूलों में अपने खर्च से बारिश का पानी संग्रहित करने के इंतजाम करेगा। जगह की उपलब्धता के हिसाब से भूजल रिचार्ज की भी व्यवस्था की जाएगी। माना जा रहा है कि एक माह में सभी स्कूलों का सर्वे करने के बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीडीए की ओर से देहरादून में गिरते भूजल स्तर में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत सरकारी स्कूलों में वर्षा जल संग्रहण की योजना बनाई गई है। फिलहाल शहरी क्षेत्र स्थित 10 स्कूलों का सर्वे कर उनमें जल संग्रहण के इंतजाम किए जाएंगे। इसके बाद सभी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए एमडीडीए के इंजीनियरों को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एमडीडीए अधिक से अधिक स्कूलों में जल संग्रहण के इंतजाम करेगा। एमडीडीए के असिस्टेंट इंजीनियर सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि फिलहाल 10 स्कूलों का सर्वे किया जा रहा है। जल्द निर्माण आदि का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि जिन स्कूलों में जगह कम होगी, वहां छतों एवं प्रांगण आदि का बारिश का पानी किसी एक जगह से जमीन के अंदर भेजने के लिए बोरिंग किए जाएंगे। इसके अलावा जहां ज्यादा जगह होगी। वहां बारिश के पानी को संग्रहित कर इसे रोजाना इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed