फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA new plans for dehradun.

एमडीडीए देगा सुंदर देहरादून का तोहफा

Fri, 01 Jan 2016 12:15 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jan 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
MDDA new plans for dehradun.

नए साल पर एमडीडीए शहर वासियों को सुंदर दून का तोहफा देगा। इस साल एमडीडीए की कई आवासीय योजनाओं पर काम होना है।

विज्ञापन


जिसके बाद बड़े स्तर पर बेघरों को घर का तोहफा मिल सकेगा। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत रिस्पना और बिंदाल नदियों को चैनलाइज करने का काम भी होगा।

नदियों के किनारे बसी मलिन बस्तियों की जगह बहुमंजिला इमारतें लेंगी, जहां लोग बेहतर सुख-सुविधाओं के साथ जीवन गुजार सकेंगे। घंटाघर के सुंदरीकरण, पलटन बाजार को राजपुर रोड से जोड़ने के लिए सब वे और रेलवे स्टेशन चौक का सुंदरीकरण भी प्रस्तावित है।

आईएसबीटी में मिलेंगे फ्लैट
एमडीडीए आईएसबीटी में उच्च और मध्य आय वर्ग के लिए आवासीय योजना तैयार कर रहा है। 65 लाख और 72 लाख रुपये कीमत के करीब चार सौ फ्लैट बनाए जा रहे हैं। निम्न आय वर्ग के लिए भी फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। इस साल आवासीय योजना पर काम पूरा कर कब्जा देने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


गरीबों को मिलेंगे सस्ते घर
आमवाला तरला में एमडीडीए गरीबों को सस्ते घर उपलब्ध कराएगा। रिवर फ्रंट योजना के तहत पहले चरण में जिन लोगों को विस्थापित किया जाएगा, उन्हें यहां फ्लैट दिए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये से भी कम किस्त देनी होगी। पहले चरण में यहां छह सौ से अधिक फ्लैट के निर्माण की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सुंदर होंगी नदियां

रिवर फ्रंट योजना के तहत रिस्पना और बिंदाल नदियों को चैनलाइज करने का काम चल रहा है। दोनों तरफ दीवार बनने के बाद नदियों की सुंदरता बढ़ जाएगी।

नदियों में कूड़ा और गंदगी गिरने से रोकने की व्यवस्था होगी। जिससे लाइफ लाइन कहलाने वाली यह दोनों प्रमुख नदियां एक बार फिर बेहतर स्थिति में लौट सकेंगी। शहर के बाहरी हिस्सों में नदियों को चैनलाइज करने का काम तेजी से चल रहा है।

हटेंगी मलिन बस्तियां
रिवर फ्रंट योजना के तहत नदियों के किनारे बसी मलिन बस्तियों को भी हटाया जाएगा। यहां के लोगों को नदी किनारे ही बहुमंजिला इमारतें बनाकर फ्लैट दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार यहां ग्रीन फील्ड, पार्क और ब्रेकफास्ट प्वाइंट भी विकसित किए जाएंगे। इन इलाकों को मुंबई के मरीन ड्राइव और ऋषिकेश के आस्था पथ की तर्ज पर विकसित करने की योजना है।

घंटाघर पर बनेगा सब वे

राजपुर रोड से पलटन बाजार को जोड़ने के लिए सौ मीटर से अधिक लंबा सब वे बनाने की भी योजना है। इसके तहत राजपुर रोड स्थित पटेल पार्क से पलटन बाजार पार्किंग तक अंडरग्राउंड सड़क बनाई जाएगी। इससे लोगों को सड़क के बीच ट्रैफिक से नहीं गुजरना पड़ेगा। देहरादून की पहचान घंटाघर का भी सुंदरीकरण किया जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर बनेगी व्यवस्था

रेलवे स्टेशन चौक पर यातायात सुगम और व्यवस्थित होगा। एमडीडीए चौक का सुंदरीकरण करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई सड़क भी बनाएगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही चबूतरे की स्थिति में बदलाव कर लगातार लगने वाले जाम से निजात दिलाई जा सकेगी।

पेपरलैस होगा दफ्तर
नए साल से एमडीडीए दफ्तर पूरी तरह पेपरलैस हो जाएगा। ई ऑफिस के रूप में विकसित होने वाला यह प्रदेश का पहला सरकारी दफ्तर होगा। एमडीडीए के सभी काम और सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इससे जहां सिस्टम में पारदर्शिता आएगी वहीं काम-काज में तेजी भी आएगी।


साल 2016 में एमडीडीए कई योजनाओं पर काम करेगा। योजना के मुताबिक काम हुआ तो इन योजनाओं से दून की तस्वीर बदल जाएगी। सभी लोगों को घर उपलब्ध कराने और साफ-स्वच्छ दून बनाने को लेकर एमडीडीए प्रतिबद्ध है।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, उपाध्यक्ष एमडीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed