फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA increased bus stand fee in ISBT

Dehradun News: एमडीडीए ने बढ़ाया आईएसबीटी में बसों का अड्डा शुल्क

Sat, 13 Apr 2024 03:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
MDDA increased bus stand fee in ISBT
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने आईएसबीटी पर पहुंचने वाली बसों से वसूला जाने वाला अड्डा शुल्क बढ़ा दिया है। एमडीडीए ने संशोधित शुल्क सारणी उत्तराखंड परिवहन विभाग को भेज दी है। बढ़ी हुई शुल्क की दरें 15 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन

एमडीडीए की ओर से उत्तराखंड परिवहन विभाग के महाप्रबंधक संचालन संजय गुप्ता को पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया कि एमडीडीए ने आईएसबीटी बस अड्डे पर बसों से लिए जा रहे अड्डा शुल्क में संशोधन किया है। अब 15 अप्रैल से बढ़ा हुआ अड्डा शुल्क वसूला जाएगा। पत्र में परिवहन विभाग के अधिकारियों से संशोधित शुल्क के बाबत सभी वाहनचालकों को सूचित किए जाने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि अड्डा शुल्क में पहले के मुकाबले करीब दो गुना की वृद्धि हुई है। हालांकि, रोडवेज ने अपना किराया नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन

-----------------

ऐसे रहेगा अड्डा शुल्क

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के लिए
ट्रिप टाइप - शॉर्ट स्टे (0 से 4 घंटे तक) - लॉन्ग स्टे (4 से 24 घंटे तक)

प्रथम ट्रिप - 250 रुपये व जीएसटी - 375 रुपये व जीएसटी
द्वितीय ट्रिप - 150 रुपये व जीएसटी - 225 रुपये व जीएसटी
तृतीय ट्रिप -100 रुपये व जीएसटी - 150 रुपये व जीएसटी
चतुर्थ ट्रिप -100 रुपये व जीएसटी - 150 रुपये व जीएसटी
-----------------

अंतरराज्यीय बसों के लिए
ट्रिप टाइप - शॉर्ट स्टे (0 से 4 घंटे तक) - लॉन्ग स्टे (4 से 24 घंटे तक)

प्रथम ट्रिप - 480 रुपये व जीएसटी - 700 रुपये व जीएसटी
द्वितीय ट्रिप - 300 रुपये व जीएसटी - 450 रुपये व जीएसटी
तृतीय ट्रिप - 200 रुपये व जीएसटी - 300 रुपये व जीएसटी
चतुर्थ ट्रिप - 200 रुपये व जीएसटी - 300 रुपये व जीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed