{"_id":"689ba32a08e12f87f10cb9d9","slug":"mdda-demolished-illegal-construction-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-762526-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एमडीडीए ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एमडीडीए ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
Wed, 13 Aug 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने छरबा में सतीश अग्रवाल की ओर से 50 बीघा और विकासनगर की कैनाल रोड पर एकजोत सिंह व अन्य की ओर से चार बीघा भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। शिमला बाईपास पर व्यावसायिक भवन को सील किया गया।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को सहसपुर के छरबा, विकासनगर की कैनाल रोड में अवैध प्लॉटिंग और बुड्डी में व्यावसायिक भवन के निर्माण की शिकायत मिली थी। मंगलवार को संयुक्त सचिव विनोद कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ छरबा और कैनाल रोड पहुंचे।
टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। टीम में जेई सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाइजर प्यारे लाल जोशी शामिल रहे। शिमला बाईपास पर सेहराब मलिक ने बिना नक्शा पास कराए व्यावसायिक भवन का निर्माण किया था। एमडीडीए की एक दूसरी टीम ने भवन को सील कर दिया। टीम ने कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। टीम में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, जेई जितेंद्र सिंह, सुपरवाइजर राकेश सिंह शामिल रहे।