फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mbbs student can submit security fees today

एमबीबीएस : छात्रों को मिला एक और दिन, आज शाम पांच बजे तक जमा करा सकते हैं फीस

Mon, 01 Jul 2019 09:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Jul 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
mbbs student can submit security fees today
प्रतीकात्मक

एमबीबीएस काउंसिलिंग के तहत छात्रों को सिक्योरिटी फीस जमा कराने के लिए एक दिन का और समय दिया गया है। अब छात्र सोमवार की शाम पांच बजे तक न केवल डायरेक्ट बल्कि आरटीजीएस, एनईएफटी से भी शुल्क जमा करा सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 511 सीटों के अलावा निजी कॉलेजों में ऑल इंडिया में ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की 150 एमबीबीएस सीटों के लिए काउंसिलिंग चल रही है। इसके तहत खबर लिखे जाने तक 3106 छात्रों ने प्री रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इनमें से 2469 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 2198 छात्रों ने फॉर्म भर दिया था। इनमें से 1984 छात्र ही सिक्योरिटी फीस जमा करा पाए हैं। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि काफी छात्र सिक्योरिटी फीस जमा नहीं करा पाए थे। इसलिए उन्हें एक दिन का अतिरिक्त मौका दिया गया है। अब छात्र सोमवार की शाम पांच बजे तक सिक्योरिटी फीस जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन

प्रोविजनल लिस्ट में आएगा नाम

एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से सोमवार को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में उन सभी छात्रों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने पंजीकरण कराने के बाद फॉर्म भर दिया होगा। शाम को अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसमें केवल वही छात्र शामिल होंगे, जिनकी सिक्योरिटी फीस जमा हो जाएगी।

सिक्योरिटी फीस जमा करने के यह दो नए विकल्प
1. छात्र सोमवार की शाम पांच बजे तक फाइनेंस कंट्रोलर, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी, देहरादून के नाम बैंक ड्राफ्ट बनवाकर जमा करा सकते हैं। 
2. विवि के बैंक खाता संख्या 50264859276(वित्त नियंत्रक, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि देहरादून, आईएफएससी एएलएलए0211873) में आरटीजीएस/एनईएफटी/डायरेक्ट से भी जमा करा सकते हैं। जमा पर्ची और अपना नीट का प्रवेश पत्र की फोटो विवि की ई-मेल आईडी ukneetcounselling@gmail.com पर सोमवार की शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं।
(विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क भुगतान का विकल्प भी मौजूद रहे।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed