फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mayor vinod chamoli protest in dm office in dehradun

डीएम के देरी से पहुंचने पर मेयर का 'हाईवोल्टेज ड्रामा', सीएम की बात भी नहीं मानी, धरने पर बैठे

Wed, 06 Sep 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
mayor vinod chamoli protest in dm office in dehradun

 

विज्ञापन

मोथरोवाला में शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन से मिलने पहुंचे मेयर और क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली डीएम के समय से नहीं पहुंचने पर नाराज हो गए। डीएम के खिलाफ वह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

यह खबर सीएम दरबार तक पहुंची तो खलबली मच गई। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेयर से फोन पर बात की। बाद में डीएम ऑफिस छोड़कर बाहर मेयर से मिलने आए और ठेका बंद कराने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला सुलझ पाया। करीब तीन घंटे चला यह हंगामा दिनभर शहर में चर्चाओं में रहा।

विज्ञापन


बुधवार को मोथरोवाला में शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। धरना दे रहे ग्रामीणों को पुलिस ने धरनास्थल से उठा दिया। इसके विरोध में ग्रामीण मेयर और क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली से मिलने पहुंचे। मेयर ने मामले में पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर वार्ता की। फिर आबकारी मंत्री प्रकाश पंत से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात नहीं बनने पर मेयर ने दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी कार्यालय में 3:30 बजे मिलने की सूचना भेजी। ठीक समय पर मेयर ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन डीएम एसए मुरुगेशन मौजूद नहीं थे। मेयर कार्यालय में ही उनका इंतजार करने लगे। करीब पांच बजे एडीएम अरविंद पांडेय बात करने आए तो पहले ही लंबे इंतजार की वजह से नाराज मेयर ने उनसे बात करने से मना कर दिया।

करीब 5:30 बजे डीएम एसए मुरुगेशन अपने कार्यालय पहुंचे। मेयर ने लंबे इंतजार पर आपत्ति जताई तो जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें आपके आने की सूचना नहीं थी। इस पर मेयर तमतमा गए। उन्होंने कहा कि वह शहर के मेयर होने के साथ ही विधायक भी हैं। उन्होंने डीएम को चेताया कि लोक सेवक होने के नाते जन प्रतिनिधियों के प्रति अपने व्यवहार में सुधार लाएं। इसके बाद बात और बिगड़ गई।

कहा, सबको पानी पिला दूंगा

mayor vinod chamoli protest in dm office in dehradun

गुस्साए मेयर अपने समर्थकों के साथ उनके कार्यालय से उठे और बाहर आकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीण महिलाओं ने भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। मामले की सूचना सीएम दरबार तक पहुंच गई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भाजपा के एक नेता ने फोन पर मेयर विनोद चमोली की बातचीत कराई। मेयर ने डीएम के व्यवहार को लेकर सीएम से आपत्ति जताई।
सीएम ने मामले में डीएम से वार्ता करने को कहा, लेकिन मेयर नहीं माने।

 

उनका कहना था कि जिलाधिकारी के रवैये से सरकार की फजीहत हुई है। बाद में डीएम ने एडीएम अरविंद पांडे को दोबारा वार्ता करने भेजा, लेकिन मेयर नहीं माने। आखिरकार खुद डीएम मेयर से बात करने आए और कहा कि मोथरोवाला में ठेका नहीं खुलेगा। इसके बाद मेयर माने। इस बीच आबकारी अधिकारी को हटाने के लिए नारेबाजी भी हुई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेश पांडेय, विनोद रांगड़, राजपाल पयाल, महेश्वर बहुगुणा, उमेश वालिया, मंजू कोटनाला, पूनम ममगाईं, रेनू कश्यप, सतीश कश्यप, सुशील गुप्ता, महिपाल धीमान और सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

सबको पानी पिला दूंगा
मेयर जब जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे तो किसी कर्मचारी ने जोर से कहा कि मेयर साहब को पानी पिलाओ। इस पर पहले से ही गुस्साए मेयर बोले कि तुम सबको पानी पिला दूंगा। यह सुनकर कर्मचारी वहां से खिसक लिया।

मोथरोवाला क्षेत्र में पहले शराब का ठेका नहीं था। अब दो-दो ठेके खोल दिए गए। आबकारी विभाग ग्रामीणों की आवाज दबा रहा था। मैंने जिलाधिकारी को 3:30 बजे मिलने की सूचना भेजी थी। इसके बावजूद 5:30 बजे डीएम मिलने पहुंचे। साथ ही कहने लगे कि समय लेकर आना चाहिए था। डीएम का व्यवहार गलत था, जिस पर मैंने विरोध जताया। बाद में सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी इस मामले से मैंने अवगत कराया। डीएम ने ठेका नहीं खोलने की बात मानी तो मामला सुलझ गया।

-विनोद चमोली, मेयर और क्षेत्रीय विधायक

सुबह 11.30 बजे मेरी अदालत थी। इसके बाद केंद्र सरकार के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग और फिर वन विभाग समेत अन्य अधिकारी के साथ बैठक में व्यस्त रहा। इसके बावजूद जैसे ही मुझे पता चला कि विधायक  विनोद चमोली जिलाधिकारी कार्यालय आए हैं तो मैंने उनसे मिलने के लिए एडीएम को मौके पर भेजा। लेकिन जब विधायक चमोली मुझसे वार्ता के लिए अड़ गए तो मैं खुद दफ्तर पहुंचा और उनसे अनुरोध किया कि चैंबर में चलकर बात करते हैं। विनोद चमोली मेयर होने के साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी हैं और उनसे किसी तरह की अभद्रता का सवाल ही नहीं उठता।  
-एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed