{"_id":"61e705e40a6d93109c42355f","slug":"mayor-inspected-kanji-house-dehradun-news-drn401978886","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने कांजी हाउस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
03 भानियावाला स्थित कृष्णाधाम गौशाला का निरीक्षण करतीं मेयर अनीता ममगाईं।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
मेयर अनीता ममगाईं ने कांजी हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांजी हाउस संचालक को लावारिस पशुओं के लिए चारा पानी और देखरेख समेत ठंड से बचाव के लिए दो दिन में टिन शेड डालने का कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को मेयर भानियावाला स्थित निगम के अनुबंधित कांजी हाउस कृष्णा धाम गोशाला पहुंचीं। करीब एक घंटे तक उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा। वह पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आईं। मेयर ने पशुओं के लिए टिन शेड की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान कांजी हाउस संचालक ने मेयर को बताया कि निगम की ओर से सही समय पर भुगतान न किए जाने पर व्यवस्थाओं को बनाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समय 400 पशुओं की व्यवस्था कांजी हाउस में है, जिसमें 350 पशुओं को नगर निगम क्षेत्र से यहां पहुंचाया गया है। इस अवसर पर श्रीकृष्णा धाम गोशाला संचालक आशु अरोड़ा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल और अभिषेक मल्होत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।