{"_id":"60d63ae68ebc3e7090499100","slug":"mayor-expressed-displeasure-over-slow-progress-of-drain-cleaning-city-news-drn382670973","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : नाला सफाई की धीमी प्रगति पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : नाला सफाई की धीमी प्रगति पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी
Sat, 26 Jun 2021 10:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:39 AM IST
सार
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के साथ ही यमुना कॉलोनी पार्क में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मेयर सुनील उनियाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में जारी रिस्पना और बिंदाल जैसी नदियों के साथ ही नालों की सफाई अभियान का शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने औचक निरीक्षण किया। नाला सफाई की धीमी प्रगति पर मेयर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में जलभराव हुआ तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के साथ ही यमुना कॉलोनी पार्क में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। मेयर ने निगम अधिकारियों के साथ पंचायती मंदिर यमुना कॉलोनी मंदिर के पीछे से बह रहे नाले का भी निरीक्षण किया। नाला सफाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कहा कि नालों की जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए। ताकि, बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। पार्षद सुमित्रा ध्यानी के अनुरोध पर मेयर ने यमुना कॉलोनी के बीचोबीच बह रहे नाले को पाइपों के जरिए भूमिगत करने के आदेश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मनोनीत पार्षद संजय सिंघल, भगत भंडारी, दीपेंद्र बिष्ट, ज्योति प्रजापति, दीवान चंद, कृपाल सिंह समेत कई उपस्थित थे।
नालियों में गोबर फेंकने वालों से जुर्माना वसूलेगा नगर निगम
राजधानी में नाले, नालियों में गोबर, गंदगी फेंकने वाले डेयरी संचालकों की अब खैर नहीं है। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि ऐसे डेयरी संचालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाए।