फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   max vehicle fell into gorge at rudraprayag

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत और सात लोग घायल

Thu, 28 Feb 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Feb 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
max vehicle fell into gorge at rudraprayag
accident - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रुद्रप्रयाग-ग्वाड़-खेड़ीखाल मोटरमार्ग पर आज सुबह एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग से शिक्षकों को छोड़कर वापसी में सवारी लाते समय यह हादसा हुआ। रुद्रप्रयाग से 9 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया। 
विज्ञापन


वाहन सड़क से 100 मीटर नीचे गिरा हुआ है। घायलों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। वाहन में 11 लोग सवार थे, जिसमे 2 की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा। 4 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमपात में टवेरा कार फिसली, एक की मौत
वहीं कोटद्वार के धुमाकोट-नैनीडांडा मार्ग पर बुधबार सुबह हुए हिमपात में एक टवेरा कार फिसल गई। कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। गंभीर घायल हुई एक महिला ने कोटद्वार लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य छह घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि धुमाकोट-नैनीडांडा मार्ग पर बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे एक टवेरा कार टांडियूं बैंड के पास बर्फ में फिसलने से अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। नीचे कार पेड़ों के बीच अटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी घायलों को रेस्क्यू कर निकाला और सीएचसी नैनीडांडा पहुंचाया।


घायलों में नैनीडांडा के खंड शिक्षा अधिकारी डा. रामनिवास (60), उनकी पत्नी प्रवीण सिंह (45), पुत्र डा. कुलदीप सिंह (30), दो पुत्रियां डा. कंचन सिंह (27), डा. अर्चना (25) और पुत्रवधू डा. प्रीति सिंह (28) व चालक राजू शर्मा (25) सभी निवासी ग्राम सवेरा पिनाट जिला आगरा उत्तर प्रदेश शामिल हैं। सभी घायलों को नैनीडांडा में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोटद्वार बेस अस्पताल लाते वक्त रास्ते में बीईओ की पुत्रवधू डा. प्रीति सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed