फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News : Max Vehicle fell into ditch in Tehri, Five People Killed

उत्तराखंड: टिहरी में दर्दनाक हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, चार घायल

Fri, 06 Mar 2020 07:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News : Max Vehicle fell into ditch in Tehri, Five People Killed
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में होली से दो दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया। थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंग्याल मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार 10 में से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


चार घायलों को बौराड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना का कारण तेज ढलान और घना कोहरा बताया जा रहा है।  शुक्रवार को ज्वारना-बंग्याल मोटर मार्ग पर भमोरीखाल में चूड़ाकर्म संस्कार से तिखोन लौट रहा वाहन शाम करीब पौने चार बजे देवीधार के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन


जिससे वाहन के परखच्च्चे उड़ गए। वाहन में सवार 10 में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले चंबा के पास दम तोड़ दिया। तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने बताया कि वाहन दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस और पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा और निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि घायलों में एक गंभीर और तीन की स्थिति खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कच्ची सड़क पर तेज ढलान और तीखा बैंड के साथ ही घना कोहरा भी वाहन दुर्घटना का कारण हो सकता है। 

घायलों और मृतकों की सूची

मृतकों की सूची:
फूलचंद (42) पुत्र सब्बल सिंह निवासी ग्राम नेरी
गुड्डी देवी (36) पत्नी रमेश, 
पार्वती देवी (65) पत्नी कंसर सिंह दोनों निवासी ग्राम बरनू, 
नत्थे सिंह (60) पुत्र घ्यालू, 
क्वांरा देवी (65) पत्नी इंद्र सिंह दोनों निवासी तिखोन
वीर सिंह (60) पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम डांग

घायलों की सूची:
सूरत सिंह (65) पुत्र धूम सिंह, 
राजेंद्र सिंह (45) पुत्र प्रेम सिंह, 
लक्ष्मी देवी (50) पत्नी नरेंद्र सिंह
दर्शनी देवी (50) पत्नी गोविंद सिंह
(सभी निवासी ग्राम तिखोन) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed